May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए रांची पहुंची जापान की टीम

Advertisement

झारखंड वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप के लिए रांची पहुंची जापान की टीम

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा टूर्नामेंट, 6 देश की टीमें हो रही हैं शामिल

संवाददाता : हंसराज चौरसिया

रांची

Advertisement

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में अपना जलवा बिखेरने के लिए जापान की टीम रांची पहुंच गयी है। बिरसा की भूमि पर जापानी महिला टीम का स्वागत परंपरागत तरीके से किया गया। झारखंड के कलाकारों ने जापानी टीम के आगमन पर ढोल नगाड़े बजाये और पारंपरिक नृत्य किया। ये नजारा उतना लुभावना था कि जापानी खिलाड़ी झरखंडी धुन पर थिरकने से खुद नहीं रोक पाये। उन्होंने भी झारखंड के कलाकारों के साथ कदमताल किया। आपको बता दें कि झारखंड की भूमि पर 27 अक्टूबर से एक नया इतिहास लिखा जाने वाला है। इसी दिन से एशिया की छह शीर्ष टीमें झारखंड वीमेंस हॉकी चैंपियन 2023 में परचम लहराने के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। बता दें कि छह एशियाई टीमों में जापान की टीम सबसे पहले रांची पहुंची है। रांची के बिरसा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं जापानी टीम के मुख्य कोच भारतीय हैं। ये पूछने पर अपने ही देश के खिलाफ खेलने को किस नजरिये से देखते हैं। उनका कहना था कि खेल में इस तरह की भावना नहीं होती। सभी को सभी राष्ट्रों का सम्मान करना चाहिये । कोई भी टीम खेल की स्पिरिट से ही खेलती है। लेकिन फिर भी वे चाहेंगे कि जापान की टीम इस टूर्नामेंट में परचम लहराये। इस दौरान जापानी टीम के स्वागत और उसके तरीके से कोच अभिभूत दिखे।

सुरक्षा व्यवस्था का रखा गया खास ध्यान

रांची के बिरसा एयरपोर्ट से खिलाड़ियों के होटल पहुंचने तक उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया। खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद सिटी एसपी कर रहे थे। वहीं हटिया पुलिस उपाधीक्षक राजा मित्रा, डोरंडा पुलिस स्टेशन के थानेदार लक्ष्मीकांत और हवाईअड्डा थाना प्रभारी आनंद भी सुरक्षा उपायों में व्यस्त दिखे।

Related posts

आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगा सीपीआई, इंडिया गठबंधन से सीपीआई हुई अलग

jharkhandnews24

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लेखक देव कुमार द्वारा रचित पुस्तक मैं हूँ झारखण्ड का किया विमोचन

jharkhandnews24

मुझे मां समान माना, हमेशा आपके लिए समर्पित रहूंगी , तेलंगाना के लोगों को सोनिया गांधी का भावुक मैसेज

jharkhandnews24

राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय के स्पेशल कैंप के पांचवें दिन प्रभात फेरी निकाल कर वृक्षारोपण के प्रति किया जागरूक

jharkhandnews24

अमीषा पटेल के वकील ने फिर मांगा समय

jharkhandnews24

भाजपा राज्यपाल से करेगी मुलाकातः बाबूलाल मरांडी

jharkhandnews24

Leave a Comment