Advertisement
अमीषा पटेल के वकील ने फिर मांगा समय
शिकायकर्ता अजय सिंह का पहला गवाह कोर्ट से मुक्त, अब दूसरे गवाह की होगी पेशी
रांची
अभिनेत्री अमीषा पटेल पर रांची सिविल कोर्ट में चल रहे चेक बाउंस मामले में आज सुनवाई हुई। सुनवाई ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में हुई। जहां शिकायकर्ता अजय कुमार सिंह की ओर से पेश किए गए गवाह संख्या एक का जिरह नहीं हो सका। अभिनेत्री अमीषा पटेल के वकील की ओर से फिर समय देने की गुजारिश कोर्ट से की गयी।जिसके बाद अगली सुनवाई में गवाह संख्या दो को पेश करने को कहा गया। इससे पहले अमीषा पटेल के वकील की ओर से समय की मांग किए जाने का शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के वकील ने विरोध किया। वकील ने कहा कि गवाह पिछले 2 दिनों से कोर्ट आ रहे हैं। इसलिए इन्हें अब गवाही से अभी मुक्त किया जाए। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी।
Advertisement