May 14, 2024
Jharkhand News24
Other

बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा मैं मुखिया देवी कुमारी हजारों समर्थकों के साथ बीजेपी में हुई सामिल

Advertisement

बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा मैं मुखिया देवी कुमारी हजारों समर्थकों के साथ बीजेपी में हुई सामिल

पोटका/पुर्वी सिंहभूम/झारखण्ड

Advertisement

 

सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पोटका प्रखंड के कालिकापुर स्कूल मैदान पहुंचे एवं झारखंड सरकार पर खूब गरजे। उन्होंने कहा भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाकर जो विकास की रफ्तार पड़ी थी वह बिगत 4 वर्षों से थम सा गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है उन्होंने सरकार पर गरीबों के अनाज बेचने एवं राज्य में कई तरह के अराजकता फैलाने में भूमिका निभाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा भारत सरकार ने गरीबों के पक्का घर का सपना पूरा किया है। महिलाओं को खुले में सोच जाने में हो रही परेशानी को समझ कर प्रधानमंत्री ने हर घर शौचालय का निर्माण कराया, मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई ताकि लकड़ी जलाने से उत्पन्न हुआ महिलाओं के शरीर को नुकसान न पहुंच सके। विश्वकर्म योजना से हुनर्मानडों को नया आयाम मिला है निशुल्क प्रशिक्षण के साथ हुनर को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग एवं बैंक से ऋण की व्यवस्था भी मोदी सरकार कर रही है। हल्दीपोखर पूर्वी मुखिया देवी कुमारी के साथ कई ग्राम प्रधान ,पंचायत समिति, उप मुखिया आदि ने भारी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। जहां भाजपा युवा मोर्चा के जमशेदपुर महानगरीय मंत्री गणेश सरदार अपने भारी समर्थकों के साथ पहुंचे वहीं मनोज सरदार भी अपने काफिला लेकर कालिकापुर पहुंचे, होपना माहाली कालिकापुर में तो जनमेजय सरदार पोटका में जोरदार एवं गरिमामय स्वागत किया।पोटका में नव गठित समिति बाबूलाल सेवा सहयोग समिति की टीम ने भी बाबूलाल मरांडी समेत सभी नेतागणों का माला पहनाकर स्वागत किया। हल्दी पोखर पूरी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भारी समर्थकों के साथ पहुंच चर्चा में रही।वे लगभग 1200 समर्थन को लेकर सभा में पहुंची ओर चर्चा में रही। देवी कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा आज मुझे मेरे पंचायत के अलावे भी विभिन्न पंचायतों से भारी समर्थन एवं प्यार मिला जो आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा में देखने को मिला इसके लिए मैं सभी को आभार व्यक्त करती हूं। इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद विद्युत वरण महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा युवा मोर्चा मंत्री गणेश सरदार, मनोज राम ,सुबोध सिंह गुड्डू, सुमित श्रीवास्तव, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मनोज सरदार ,उपेंद्रनाथ सरदार, होपना महाली, विवेक श्रीवास्तव, जन्मेजय सरदार, सीमा मंडल रेणुका सरदार, देवी कुमारी भूमिज अनूप मंडल, मनोज राम ,जमीला दे, शिवचरण सरदार, राजा राम मुंडा, जवाहरलाल सरदार, देव कुमार सरदार ,श्रीनाथ सरदार आदि उपस्थित रहें |

Related posts

एलआरसी मिडिल स्कूल में 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन

hansraj

टाटा स्टील फाउंडेशन के उच्च अधिकारियों ने प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी का किया दौरा

hansraj

उच्च विद्यालय करियातपुर में बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, बाल मजबूरी एवं मानव तस्करी के संबध में बच्चों को किया गया जागरूक

jharkhandnews24

पोटका में चल रहा ब्रॉउन शुगर का घातक खेल 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

hansraj

आत्मा पूर्वी सिंहभूम की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को विधायक के हाथों पंपसेट एवं बीज वितरण किया गया

hansraj

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन पर अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोमा तिर्की ने जताया शोक

hansraj

Leave a Comment