सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद आलम के द्वारा किया गया सराहनीय कार्य, किया मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण
मंडरो
साहेबगंज जिला अंतर्गत मंडरो में डायरिया के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटे में सिमडा पंचायत के जेटके टोला में 60 से अधिक मरीज मिले जिनका इलाज फिल्हाल स्वास्थ्य केंद्र मंडरो में चल रहा है। स्वास्थय केन्द्र मंडरो में मास्क की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज सहित उनके घरवालों और मोजूद अन्य व्यक्तियों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
इन सभी समस्या को देखते हुए मंडरो बाजार के निवासी खुर्शीद आलम के द्वारा 500 से अधिक मास्क और सेनिटाइजर ले जाकर स्वास्थ्य केंद्र मंडरो सहित जेटके टोला जहां डायरिया से पूरा गांव ग्रस्त था में वितरण किया। इस मुश्किल स्तिथि में इनका समाज और लोगो के लिए एक बेहतर कार्य है। और लोगो का एक संकेत हैं की हर मुश्किल की घड़ी में दूसरे की मदद करना एक मानवता का फर्ज है। चाहे वह छोटा हो या बड़ा।