पंचायत समिति ने नए बीडीओ जितेंद्र मंडल का किया स्वागत
बड़कागांव
बड़कागांव प्रखंड के बीडीओ जितेंद्र कुमार पांडे के स्थानांतरण के बाद जितेंद्र कुमार मंडल को नए बीडीओ बनाए गए हैं। शुक्रवार को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में प्रमुख फुलवा देवी की अध्यक्षता एवं उप प्रमुख वचन देव कुमार की संचालन में जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन कर स्वागत किया गया। आयोजित समारोह में नए बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल को बुके देकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड की विकास के लिए मैं वचनबद्ध हूं, सबसे पहले जो भी अधूरे कार्य हैं उसे मैं पूरा करूंगा, विकास कार्य में तेजी लाने पर विशेष प्रयास होगा।
मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों लोगों में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, उपेंद्र प्रसाद ,कृष्णा राम, प्रभु राम, निर्मल राम, रंजीत चौबे, उर्मिला देवी, कोशिला देवी, सुनीता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईंया, सहेस कुमार ,मिथिलेश साव ,गिरधारी साव, अरुण कुमार पटेल ,कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज के अलावा कई उपस्थित थे।