May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में भाजपा मंडल कमेटी की बैठक. धरना सफल बनाने पर चर्चा

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा में भाजपा बेड़ोकला मंडल एवं बरकट्ठा मंडल कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक ने की संचालन बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ने किया। बैठक का आयोजन आगामी 11 नवंबर 22 को बरकट्ठा प्रखंड में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंडल प्रभारी मुकुंद साव एवं बेडोकला मंडल प्रभारी रामचंद्र प्रसाद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो मौजूद थे। टुकलाल नायक ने दोनों भाजपा मंडल कमेटी के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम सफल बनाने की अपील किया। इस अवसर पर बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रितलाल प्रसाद, बेडोंकला मंडल महामंत्री इंद्रदेव यादव, सरजू प्रसाद, वरिष्ठ नेता रामेश्वर यादव, खलील अंसारी, दुर्गानंद झा, अवध राय, हीरालाल प्रसाद, बुलाकी प्रसाद, शंकर साव, छोटेलाल मेहता, अनिल आजाद, रतन पासवान, राजकुमार यादव, दिलीप प्रसाद, शंकर ठाकुर, विजय यादव, विजय राम, प्रकाश प्रसाद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

गंगपांचो गांव में बारिश से तीन लोगो का खपरैल मकान क्षतिग्रस्त. लोगो को रहने में हो रही परेशानी

jharkhandnews24

सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का किया गया प्रकाशन

jharkhandnews24

सिंघरावां में ओबीसी कांग्रेस का सम्मलेन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न

jharkhandnews24

बोंगा मे चाकूबाजी के दौरान हुई मौत को लेकर न्याय के लिये थाना पहुंचे ग्रामीण

jharkhandnews24

रेन्बो स्कूल बरही में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, सुलेखा कुमारी बनी विजेता

jharkhandnews24

आमला टोला सार्वजनिन काली पूजा समिति, चाईबासा का हुआ भूमि पूजन ” खुटी पूजा “

jharkhandnews24

Leave a Comment