May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

सिंघरावां में ओबीसी कांग्रेस का सम्मलेन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

सिंघरावां में ओबीसी कांग्रेस का सम्मलेन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न

कांग्रेस राज में ही ओबीसी वर्ग की उन्नति संभव : अभिलाष साहू

संवाददाता : बरही/चौपारण

चौपारण सिंघरावां के सेवई फार्म में कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के बरही, चौपारण व पदमा प्रखंड कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में ओबीसी कांग्रेस सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही प्रकोष्ठ के प्रदेश कोर्डिनेटर सुरजीत नागवाला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रकाश कुमार, जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता विशिष्ट अतिथि, जिला महासचिव सह जीप सदस्य रवि शंकर अकेला यादव के रूप में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने सम्मेलन में मौजूद ओबीसी वर्ग के नेताओं एवं कार्यकताओं को गांव-गांव में एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में ओबीसी वर्ग का सिर्फ इस्तेमाल करके उन्हें महंगाई, मंदी और बेरोजगारी की आग में जलने के लिए अकेला छोड़ दिया गया। सिर्फ़ बड़े उद्योगपतियों को और बड़ा बनाया जा रहा है। ऐसा कांग्रेस राज में इस वर्ग ने कभी महसूस नहीं किया। इसलिए अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ओबीसी वर्ग की उन्नति कांग्रेस राज में ही संभव है। सम्मेलन को प्रकोष्ठ के प्रदेश कोर्डिनेटर सुरजीत नागवाला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रकाश कुमार, जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता,जिला महासचिव सह जीप सदस्य रवि शंकर अकेला यादव आदि ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा द्वारा ओबीसी मतदाताओं को धर्म के नाम पर भ्रमित करके सिर्फ धोखा देने का काम किया जा रहा है।

Advertisement

कांग्रेस हमेशा से सभी वर्गों को एक समान दृष्टि से महत्व देती रही है, लेकिन भाजपा की नफरत की राजनीति के जरिए कांग्रेस के खिलाफ झूठ का ऐसा जाल बूना गया, उसमें फंसकर ओबीसी वर्ग कांग्रेस से दूर होती नजर आती है। लेकिन सच्चाई यह नहीं है। सच्चाई यह है कि ओबीसी वर्ग कांग्रेस राज में सबसे अधिक फलने फूलने का अवसर मिला, जो आज भाजपा की उन्माद की राजनीति के दलदल में फंसे हुए महसूस कर रहे हैं। जिला अध्य्क्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जिस तरीके से ओबीसी के लिए पूरे देश में उनके अधिकार के लिए आवाज बने हैं उनके आवाज को एक घर तक पहुंचाने का काम कांग्रेस ओबीसी के कार्यकर्ता करेंगे इसके साथ ही हम लोग की जितनी जनसंख्या है उतनी हमारी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए, इसके लिए हम लोग हमेशा आंदोलन करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं समापन जिला महासचिव सुनील साहू ने किया। इस कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के कोडरमा जिला अध्यक्ष सन्तोष यादव, जिला महासचिव सुनील साहू, जिला सचिव फिरोज हसन, बरही प्रखंड अध्यक्ष राजू राणा, चौपारण प्रखंड के अध्यक्ष बिरेंद्र यादव, पदमा प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, यमूना यादव, उप प्रमुख प्रीति गुप्ता, गोपाल विष्कर्म,नरेश साव,बहादूर राणा, रामलखन राणा, बाल किशूण यादव, विकास गुप्ता, रेवाली पासवान, विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजित यादव, बीरबल साव, राज़ेश क़ुमार, मुकेश सिन्हा, रिंकू कुमार, अशोक ठाक़ूर, प्रखंड अधक्ष्य मानन वारसी, मंटू यादव, गौतम मेहता, मनोहर यादव, यमुना यादव, शरीफ हसन, प्रकाश चन्द्रवंशी, लालेश साहू, यादुनंदन यादव, समेत कांग्रेस के कई प्रखंड व जिला स्तरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सम्मेलन सभा के पश्चात सैकड़ों कि संख्या में आए कांग्रेसजनों वनभोज का आनंद उठाया।

Related posts

बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष ने मनाई 21वीं शादी सालगिरह, लोगों ने दी बधाई

jharkhandnews24

केंदुआ में श्री श्री 108 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओ ने किया नगर भ्रमण

jharkhandnews24

संजय मेहता आज ड़ाडी में, सभा को करेंगे संबोधित

jharkhandnews24

भाजपा बुद्धिजीवी मंच की बैठक. प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल बेमिसाल विधायक अमित यादव

jharkhandnews24

26 जून : अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस, विभिन्न प्रकार और दुष्परिणाम

jharkhandnews24

श्री श्री 1008 शिव हनुमत रामदरबार राधा कृष्ण विश्वकर्मा प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ के प्रवचन मंच का पूर्व विधायक मनोज यादव ने किया शुभारंभ

jharkhandnews24

Leave a Comment