Advertisement
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
Advertisement
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेचकप्पी की मुखिया रीता देवी ने स्वतंत्रता दिवस पर खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण किया। मुखिया ने अपने निजी खर्च से खिलाड़ियों के बीच जर्सी का वितरण कर उनका हौसला अफजाई बढ़ाया। जानकारी हो कि कुछ दिन पूर्व कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में खेली गई फुटबॉल प्रतियोगिता में चेचकप्पी पंचायत के खिलाड़ियों ने जीत हासिल किय था। इस मौके पर समाजसेवी मेहीलाल टुडू, मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव, कैलाश टूडू, सुखदेव सिंह, प्रधानाध्यापक शिव शंकर सिंह, वार्ड सदस्य मनीष सिंह, पंसस सूरजमुनि देवी, मोहन साव सुमित अन्य कई लोग मौजूद थे।