Advertisement
आजसू पार्टी ने बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव प्रखंड आजसु कार्यालय में आजसू पार्टी के प्रखंड इकाई द्वारा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। आजसू कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस ने कहा कि हमें बिरसा मुंडा के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तभी हमारे सभी समाज का कल्याण संभव है। मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा, प्रखंड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार “तापस” किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार दांगी , उप मुखिया हरली पंचायत सुनील कुमार, तुलेश्वर राम, ईश्वर कुमार,प्रकाश कुमार,वरुण कुमार, विकास कुमार विशाल कुमार, कमलेश कुमार कसेरा,, चन्द्रनाथ महतो आदि लोग मौजूद थे.
Advertisement