Advertisement
जल्द बदलेगी मंडई खुर्द की सूरत, सदर विधायक ने नाली निर्माण के लिए कराया सर्वे
संवाददाता : हजारीबाग
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से सदर प्रखंड स्थित मंडई खुर्द ग्राम की तस्वीर जल्द बालदेगी। इसके लिए विधायक मनीष जायसवाल ने मंडई खुर्द का विशेष सर्वे कराया है। विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार ने कनीय अभियंता संजय ठाकुर के साथ स्थल निरीक्षण कर प्राक्कलन तैयार किया ताकि मंडई खुर्द के अंबेडकर चौक से बरकी खोरी होते हुए नई पंचायत भवन तक सुदृढ़ नाली निर्माण कराया जा सके। यहां की सबसे बड़ी समस्या नाली नहीं होने के कारण सड़क पर जल जमाव और बहाव है। उम्मीद है करीब डेढ़ करोड़ की राशि से यहां नाली निर्माण किया जाएगा। मौके पर विशेष रूप से मंडई खुर्द मुखिया उषा देवी, राजकुमार महतो, कृष्णा मेहता, जमुना मेहता, राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
Advertisement