Advertisement
विजैया पंचायत में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर शिविर का हुआ आयोजन
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड के विजैया पंचायत सचिवालय में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर का आयोजन मुखिया मकिना खातून की अध्यक्षता में किया गया। मुखिया मकीना खातून ने बताया कि शिविर में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पेंशन से संबंधित आवेदन लिए गए। इसके साथ ही ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया गया। जन्म व मृत्यु निबंधन शत-प्रतिशत कराना जरूरी है। शिविर में मुखिया मकीना खातून, मुखिया प्रतिनिधि मंसूर अंसारी, उप मुखिया प्रतिनिधि सुखदेव यादव, रोहित कुमार यादव, प्रज्ञा केंद्र संचालक नानू यादव सहित समस्त आंगनबाड़ी सेविका पंचायत सेवक पुखराज यादव पंचायत सचिव पम्मी कुमारी जितेंद्र कुमार राजेंद्र मिश्रा सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित रहे।
Advertisement