October 2, 2023
Jharkhand News24
प्रदेश

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवको का 15वां दिन धरना प्रदर्शन जारी, दीपक प्रकाश हुए शामिल

Advertisement

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवको का 15वां दिन धरना प्रदर्शन जारी, दीपक प्रकाश हुए शामिल

संवाददाता : रांची

5 सूत्री मांगों को लेकर राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन राजभवन के पास 15वां दिन भी जारी है। संघ का 5 सूत्री मुख्य मांगे हैं जिनमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 10 सदस्य प्रतिनिधि मंडल की वार्ता, किसी भी विभाग में समायोजन, पंचायत स्वयंसेवक को स्थाई किया जाए, पंचायत स्वयंसेवक का पद का नाम बदलकर पंचायत सहायक किया जाए एवं पंचायत स्वयंसेवको को मानदेय लागू किया जाए। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार के द्वारा बताया गया कि आज 15वा दिन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का धरना स्थल में आगमन हुआ। उन्होंने आश्वस्त किया भाजपा की सरकार बनेगी तो आप लोगों का मांग को अवश्य पूरा किया जाएगा। आपकी सभी मांग जायज है। भाजपा की सरकार बनते के साथ आप लोगों की मांग को पूरा की जाएगी। चुनाव में बीजेपी के द्वारा जो मेनिफेस्टो में दिया जाता है बीजेपी उसे पूरा करती है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार , चतरा जिला अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद, लातेहार जिला अध्यक्ष मंटू कुमार, पावेल महतो ,रांची जिला अध्यक्ष गौतम कुमार कुशवाहा, विकेश, तिलेश्वर, कैलशा, मदन, राहुल, ग्रीन, अनिता, रीना, सुनीता, पूनम, खुशबू, रिया एवं सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए।

Advertisement

Related posts

BJP ने राम मंदिर बनाया और लोकतंत्र का मंदिर भी

jharkhandnews24

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

jharkhandnews24

अमीषा पटेल के वकील ने फिर मांगा समय

jharkhandnews24

झारखंड अभिभावक संघ ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए विभाग को लिखा त्राहिमाम पत्र, छुट्टी बढ़ाने का किया मांग

jharkhandnews24

नियोजन नीति को लेकर 20 मार्च को छात्र करेंगे विधानसभा घेराव : इमाम

jharkhandnews24

रांची विश्वविद्यालय के डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने पर उसे पुनः जारी करने के लिए अभाविप रांची ग्रामीण ने वीसी को सौंपा ज्ञापन

jharkhandnews24

Leave a Comment