May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

जदयू से अलग हुए पूर्व अध्‍यक्ष गौतम सागर राणा, पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से भी दिया त्‍यागपत्र

Advertisement

जदयू से अलग हुए पूर्व अध्‍यक्ष गौतम सागर राणा, पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से भी दिया त्‍यागपत्र

संवाददाता – हंसराज चौरसिया

रांची – जदयू के पूर्व अध्‍यक्ष और झारखंड में अपनी पार्टी के बहुचर्चित नेता गौतम सागर राणा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्‍या से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने 16 अक्टूबर, 2022 को ही अपनी पार्टी झारखंड जनता दल का जदयू में विलय किया था। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें उनके समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।गौतम सागर राणा ने गुरुवार को अपना त्यागपत्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को भेजा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उनके त्यागपत्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। गौतम सागर राणा ने अपने त्यागपत्र देने का कोई कारण नहीं बताया है। बताया जाता है कि वह इस आशा में जदयू में शामिल हुए थे कि उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा, जबकि उन्हें सिर्फ कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।

Advertisement

राजनीति में सफर है काफी पुराना

राणा जेपी आंदोलन के समय से राजनीति कर रहे हैं। इस दौरान वह दो बार बगोदर से विधायक चुने जा चुके हैं। संयुक्त बिहार में ही दो बार एमएलसी भी रहे हैं। वह राजद के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें हटाकर राजद ने अभय सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, जिसके बाद राणा ने नई पार्टी झारखंड जनता दल का गठन कर लिया था।

Related posts

युवा आजसू के राज्य संयोजक गौतम सिंह के नेतृत्व में मोरहाबादी के बार व शराब दुकानों को बंद करने की मांग को उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

jharkhandnews24

हर वर्ग को राहत देने वाला बजट : अमन कुमार

hansraj

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे सीएम हेमंत सोरेन

jharkhandnews24

छह की मौत, एनडीआर ने रात भर चलाया अभियान

jharkhandnews24

युवा राँची महानगर दुर्गा पूजा महासमिति महानगर कमिटी के अध्यक्ष बने कुमार मृणाल सिन्हा व महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया बर्मन‌ नियुक्त

jharkhandnews24

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टी बढ़ाने पर शिक्षा सचिव के प्रति किया आभार व्यक्त

jharkhandnews24

Leave a Comment