May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टी बढ़ाने पर शिक्षा सचिव के प्रति किया आभार व्यक्त

Advertisement

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टी बढ़ाने पर शिक्षा सचिव के प्रति किया आभार व्यक्त

रांची

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ ने झारखंड में बढ़ते गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव के. रवि कुमार के द्वारा झारखंड के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों की छुट्टी बढ़ाये जाने का स्वागत करते हुए झारखंड अभिभावक संघ ने झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने झारखंड के शिक्षा सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य में सभी जिलों में भीषण गर्मी को देखते हुए गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की मांग की थी। ज्ञापन में कहा गया था कि बढ़ते गर्मी के कारण अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।इस परिस्थिति में अभी जो तपती गर्मी की स्थिति है उसमें बच्चे या शिक्षक कैसे स्कूल जा पाएंगे। एक और सरकार लोगों को चेतावनी दे रही है कि गर्मी में जरूरत पड़ने पर घर से निकले गर्मी से बचे,वहीं दूसरी ओर बच्चे और शिक्षक इस गर्मी में स्कूल कैसे जाएंगे। इस परिस्थिति में जब तक मानसून ब्रेक नहीं हो जाता तब तक स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी जाए ताकि बच्चों को गर्मी की लू से बचाया जा सके। राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में भीषण गर्मी को देखते हुए एवं गर्मी के कारण बच्चों को हो रही तकलीफो को देखते हुए 3 चरणों में 10 से 12 दिनों तक गर्मी की छुट्टी बढ़ाने से सभी को बहुत राहत हुआ है। झारखंड सरकार ने सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों की गर्मी छुट्टी 21 जून तक बढ़ा दी है।

Advertisement

Related posts

क्रिसमस के मौके पर राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्य वासियों को दी शुभकामनाएं

jharkhandnews24

घटना की जानकारी लेने पहुंचे पत्रकार की पुलिस ने कर दी पिटाई, पत्रकार गंभीर रूप से घायल, रेफर

jharkhandnews24

सुभाष मुंडा के परिजनों से मिले रघुवर दास, हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की

jharkhandnews24

आजसू छात्र संघ ने रांची यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर ताला जड़ा, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

jharkhandnews24

सर्किट हाउस में लगी भीषण आग, कई फर्नीचर जलकर खाक, लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

jharkhandnews24

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों व इकाईयों में पदस्थापित रीडर की मांगी जानकारी

jharkhandnews24

Leave a Comment