May 14, 2024
Jharkhand News24
जिला

जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट जारी

Advertisement

जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट जारी

लोहरदगा के आयुष सिंह को मिले देशभर में 94वां रैंक

अब तक के झारखंड टॉपर बने आयुष

संवाददाता – इमरान हुसैन

लोहरदगा

Advertisement

देश के तमाम आईआईटी सहित अन्य तकनीकी संस्थानों में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड लिया जाता है। साल 2023 का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक लोहरदगा के रहने वाले आयुष सिंह झारखंड टॉपर बने हैं। उन्हें देशभर में 94वां स्थान मिला है। टॉपर्स की जानकारी मिलने का क्रम अभी जारी है। अब तक आयुष सिंह ही झारखंड के टॉपर हैं।लोहरदगा के आयुष सिंह ने जेईई एडवांस्ड में बेहतर परिणाम पाने के पहले जेईई मेन में भी अच्छी सफलता हासिल की थी। जेईई मेन में आयुष को 99.99 परसेंटाइल मिले थे। इस परसेंटाइल के बाद उसने जेईई एडवांस्ड पर फोकस किया और इसमें भी बेहतरीन स्थान प्राप्त किया है। आयुष ने अपनी 10वीं तक की पढ़ाई एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा से की है। वहीं 11वीं और 12वीं की परीक्षा रांची के एलए गार्डन स्कूल से की है। वहीं आयुष के पिता रवि भूषण सिंह हिंडाल्को कंपनी के कर्मचारी हैं। वे लोहरदगा रेलवे साइडिंग स्थित अनलोडिंग स्टेशन में साइडिंग इंचार्ज हैं। वहीं आयुष की मां नीलिमा देवी शीला देवी अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर लोहरदगा में शिक्षिका हैं। सभी लोहरदगा शहरी क्षेत्र के संजय गांधी पथ के रहने वाले हैं। आयुष शुरू से ही अपनी पढ़ाई को लेकर काफी ज्यादा गंभीर रहा है। आयुष की सफलता से पूरा परिवार काफी खुश है।

Related posts

पंचायत मुखिया ने मध्य विद्यालय एवं एनपीएस मे बच्चे को कलम एंव चाकलेट के साथ मध्याह्न भोजन की प्रतिपूर्ती राशि वितरण किया

hansraj

राज्यपाल को मार्खम महाविद्यालय में निकाले साक्षात्कार की दे जानकारी- छात्र नेता चंदन सिंह

hansraj

आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड छात्र संघ के विभिन्न कमिटियों का गठन व विस्तार कल

jharkhandnews24

जीत के बाद प्रमुख शोभा देवी व उप प्रमुख पिंटू टोप्पो विजय जुलूस

hansraj

नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2023 के आयोजन से पूर्व सदर प्रखंड के बीजेपी कार्यकर्ता और फुटबॉल प्रेमियों की हुई अहम बैठक

jharkhandnews24

युवा समाजसेवी मृत्युंजय कुमार प्रजापति समस्त देशवासियों को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक, बधाई,दी

hansraj

Leave a Comment