Advertisement
JMM विधायक स्टीफन मरांडी की अचानक बिगड़ी तबीयत
ओडिशा के अस्पताल में भर्ती
रांची
झारखंड के झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी की ओडिशा में अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संबलपुर रेफर कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक विधायक स्टीफन मरांडी ट्रेन में सवार होकर वेल्लोर से झारखंड आ रहे थे। इस दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें बलांगीर रेलवे स्टेशन पर उतारना पड़ा जहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा बलांगीर के भीम भोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया जहां उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें संबलपुर के बुर्ला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, विधायक स्टीफन मरांडी के साथ उनकी एक बेटी भी मौजूद है ।
Advertisement