राष्ट्रीय महासचिव डी राजा से मिले : छात्र नेता अफजल दुर्रानी
सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद से मिले – अफजल
संवाददाता : रांची
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के झारखंड राज्य परिषद सदस्य अफजल दुर्रानी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व सांसद कॉमरेड डी. राजा से शुक्रवार को रांची सर्किट हाउस में औपचारिक भेंट किया। राष्ट्रीय सचिव डी राजा दो दिवसीय बैठक में उपस्थित होने के लिए झारखंड दौरे पर आए। इसी बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के तरफ से जमशेदपुर के जिला सचिव विक्रम कुमार और झारखंड राज्य परिषद के सदस्य अफजल दुर्रानी ने कॉमरेड डी. राजा का स्वागत किया श्री दुर्रानी ने कहा कि कम्युनिस्ट होना आसान नहीं होता है कम्युनिस्ट होने के लिए निष्पक्ष और संघर्ष कारी होना पड़ता है। छात्र नेता दुर्रानी ने यह भी कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी को कम्युनिस्ट आंदोलन और कम्युनिस्टों के सिद्धांत की इतिहास को पढ़ने की जरूरत है। मजदूरों किसानों छात्रों की आवाज आजादी से पहले और आजादी के बाद सड़कों पर सबसे ज्यादा बुलंद करने वाला कोई रहा है तो वह कम्युनिस्ट पार्टी ही है। राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने कहा कि छात्रों को सक्रिय राजनीति में आने की आवश्यकता है देश की हालात आज की पीढ़ी देख रही है। किस तरह देश की संपत्तियों को बेचने का काम किया जा रहा है।