टांगराईन लैंम्पस में धान बीज बिक्रय केंद्र का हुआ उद्घाटन
झारखंड के कृषकों को समृद्धिशाली एवं स्वावलंबी बनाने के लिए लैंम्पस से जोड़ना पहली प्राथमिकता – प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राखाल साहू
पोटका/ पूर्वी सिंहभूम/ झारखंड
सुरेश कुमार महापात्रा
पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन ग्राम पंचायत सह ग्राम बृहद बहुधन्दी सहयोग समिति में पंचायत के मुखिया असित सरदार, पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रों , प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राखाल साहू , प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक राजु सरदार के द्वारा फीता काट कर धान बीज बिक्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राखाल साहू ने कहा यहां के किसानों को समृद्धिशाली एवं स्वावलंबी बनाने के लिए लैंम्पस से जोड़ना पहली प्राथमिकता होगी। जैसे ही किसान लैम्पस के साथ जुड़ जाएंगे वैसे ही उन्हें कृषि से संबंधित हर सुविधा मुहैया करायी जाएगी।
प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक राजु सरदार ने सभी किसानों को धान बीज क्रय करने हेतु रजिस्ट्रेशन करने को कहा। धान बीज का सरकारी विक्रय मूल्य 17.80 रूपया प्रति किलो रखा गया है । उद्घाटन समारोह में मुखिया असित सरदार ,पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रों, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राखाल साहू, प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक राजु सरदार, सचिव प्रणव भकत, उप मुखिया प्रतिनिधि शिवचरण सरदार, किसान ब्रजेश कुमार रजक, भोलानाथ सरदार,वनबिहारी सिंह मुंडा,परेश मुंडा,फान्टुस मुण्डा,माधव भकत,छोटराय माझी, आदि मौजूद थे।