दुष्कर्म की अग्नि में जली 8 वर्षीय दलित बच्ची के परिजनों से मिले आजसू पार्टी देवघर कमेटी ने पदाधिकारी
परिजनों से किया हरसंभव मदद करने का वादा
झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा
आज रविवार को आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं महिला संघ जिला अध्यक्षा जया देवी सारवा प्रखंड के सारवा थाना क्षेत्र के एक नाबालिग द्वारा जबरन महज 8 वर्षीय दलित बच्ची से दुष्कर्म मामले में पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने बताया कि बीते शनिवार की रात लगभग 12:00 बजे देवघर जिला के सारवा प्रखंड अंतर्गत सारवाँ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग द्वारा जबरन महज 8 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना हुई थी। कहा कि हम उक्त पीड़ित बच्ची एवं उसके परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाऍं व्यक्त की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उक्त मामले की उच्च स्तरीय जाँच कर अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने और न्यायालय में पेश कर कड़ी से कड़ी सजा की माँग पत्र लिखकर की। श्री लक्ष्य ने कहा कि उक्त पत्र में लिखा गया कि शनिवार की रात लगभग 12:00 बजे देवघर जिला सारवा प्रखंड के सारवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक युवक ने जबरन महज 8 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जो पूरे देवघर जिला समेत झारखंड राज्य के लिए बहुत ही शर्मनाक घटना है। आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी अविलंब उक्त बलात्कारी की गिरफ्तारी की माँग करती है और आगे उसे जल्द से जल्द न्यायालय में पेश कर कड़ी सजा देने की अनुशंसा की माँग करती है। साथ ही आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने पीड़िता के परिजनों से जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने का भी वादा किया। मौके पर जिला सचिव अविनाश कुमार, महिला संघ जिला उपाध्यक्ष पूजा देवी आदि उपस्थित थे।