May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति के कार्यालय का उद्घाटन

Advertisement

कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति के कार्यालय का उद्घाटन

विस्थापित क्षेत्र के लोगों में एकजुटता नहीं है इसलिए कंपनी की मनमानी बढ़ गई है : अंबा प्रसाद

 

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बड़कागांव प्रखंड के ग्राम डाड़ीकला में कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति के कार्यालय का उद्घाटन विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर किया। इसकी अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि कुलेश्वर राम एवं संचालन ज्ञान उदय विकास विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद रियासत हसन ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी कंपनी को आने से मेरा परिवार को ज्यादा नुकसान हुआ है। मेरे पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, माता पूर्व विधायक निर्मला दवी को जेल भेजा दिया गया। यहां तक कि उन्हें राज्य बदर भी कर दिया गया। जिस तरह का आरोप है उस तरह से वे अब वे चुनाव नहीं लड़     पाएंगे। लेकिन न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया चल रही है शायद उन्हें न्याय की देवी द्वारा न्याय मिल सके। मैं भी पिता की तरह आंदोलनरत हूं। विधायक बनने के बाद मैं कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू की, 27 स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया गया, लेकिन कुछ लोग धोखा देकर धरना समाप्त कर दिए जिससे आंदोलन कमजोर हो गया। मैं बड़कागांव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को भी सारी जानकारी दी गई है। लोगों में एकजुटता नहीं है, इसलिए कंपनी की मनमानी बढ़ गई है, यही कारण है कि कर्णपुरा खनन विस्थापित विकास समिति का गठन किया गया। समिति विस्थापितों की समस्या का मुद्दा उठाते रहेगी, तो मैं हमेशा समर्थन करूंगी। विधायक ने कहा कि मैं विस्थापन की समस्या को लेकर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू से मिलकर सारी वस्तु स्थिति की जानकारी दी हूँ। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य निर्मल राम, फ्यूम अंसारी, रितेश ठाकुर, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, शिशु मिश्रा, पंकज कुमार साव समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। मौक़े पर कुलेश्वर राम, पंकज कुमार, अब्दुल जब्बार, अनवर अली, शमीम अहमद, साबिर हुसैन, सिकंदर साव, पददुम साव, राजेश रजक, बालेश्वर साव, कासिम अंसारी, डुभन साव, निर्मल राम, रफुल मियाँ, मो० तस्लीम, वाहिद अली, संजय कुमार साव, मसकुर आलम, अजय कुमार, चंद्रिका साव, फयूम अंसारी, नसरुल्लाह, शफीउल्ला अंसारी, कृष्णा ओझा, नेजाम अंसारी, ताहिर अली समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

राजीव लोचन के NEET परीक्षा में सफलता पर शिक्षकों ने दिया बधाई

jharkhandnews24

गोंदलपुरा पंचायत में अडानी इंटरप्राइजेज के खिलाफ ग्रामीणों का लगातार 218 वीं दिन धरना जारी

jharkhandnews24

इचाक से खैरा पथ का हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

jharkhandnews24

आईलेक्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की रही धूम. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

reporter

प्रवासी मजदूरों की समस्या दूर करने की मांग को लेकर मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मिली कुमकुम देवी

hansraj

समाजसेवी केदार यादव ने मृतक अशफाक खान के परिजनों से किया मुलाकात

jharkhandnews24

Leave a Comment