सदर विधायक मनीष जायसवाल के माता- पिता ने परिवार के साथ मनाया 60 वां शादी सालगिरह
हजारीबाग
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पिता सह हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल और उनकी माता विद्या जायसवाल ने अपने शादी की 60 वीं सालगिरह परिवारजनों संग मनाई। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने कहा की 60 वीं शादी की सालगिरह रिश्ते की मजबूत नींव को बताती है। इतने लंबे समय तक प्यार, उन्होंने बताया की विश्वास और सम्मान के बिना कोई भी रिश्ता नहीं टिक सकता।
विद्या जायसवाल ने कहा की पति- पत्नी का रिश्ता एक धागे की तरह होता है, जो प्यार, विश्वास और सम्मान के बिना इतने लंबे समय तक अटूट नहीं रह सकता अन्यथा वर्तमान नवीन पीढ़ी के इस दौर में अत्यधिक तनाव के कारण यह पवित्र रिश्ते भी कहीं- कहीं टूट जाते हैं। इसलिए शादी के रिश्ते में जोड़े को एक- दूसरे को आजादी जरूर देनी चाहिए। एक- दूसरे पर भरोसा बनाए रखें और दोनों के बीच आपसी भावनाओं का सम्मान करना भी बेहद जरूरी है। सादगी साफगोई प्यार समर्पण और सुंदर तालमेल से परिपूर्ण ब्रजकिशोर जायसवाल और विद्या जयसवाल की जोड़ी के 60 वें शादी सालगिरह पर उनके चाहने वालों ने मिलकर, फोन के माध्यम से और सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया।