May 21, 2024
Jharkhand News24
जिला

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने रोहिणी देवी रोटरी नेत्रालय का किया निरीक्षण

Advertisement

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों ने रोहिणी देवी रोटरी नेत्रालय का किया निरीक्षण

साथ मिलकर कार्य करने से कार्य, प्रगति की ओर अग्रसर होगा : कर्नल विनय कुमार

संस्था का लक्ष्य है सेवा ही सबसे बड़ी धर्म : चंद्र प्रकाश जैन

संवाददाता : हजारीबाग

शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाला हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारियों के द्वारा कुणाल पुल के समीप रोहिणी देवी रोटरी नेत्रालय का मंगलवार की देर शाम निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नेत्रालय को संचालित कर रहे कर्नल विनय कुमार के द्वारा रोहिणी देवी रोटरी नेत्रालय से संबंधित हर चीजों से रूबरू करवाया। निरीक्षण के दौरान कर्नल विनय कुमार ने संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन से साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया।

Advertisement

नेत्रालय में हर एक सप्ताह आंख का ऑपरेशन किया जाता है। जिसमें करीब 10 से भी अधिक मरीज शामिल होते हैं। ऑपरेशन कम दर पर तथा गरीबों के लिए निशुल्क रहता है। रामगढ़ के प्रसिद्ध डॉक्टर के द्वारा मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है पिछले कई वर्षों से यह सेवा आम जनता को प्रदान की जा रही है। इस सेवा की मुहिम में हजारीबाग यूथ विंग भी अपनी सेवा प्रदान करेगी। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार , कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, डॉ वी वेंकटेश, रोटरी क्लब ऑफ हजारीबाग जागृति के अध्यक्ष अमित रंजन, कर्नल विनय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर कर्नल विनय कुमार ने कहा की हजारीबाग यूथ विंग जैसी संस्था हमारे साथ कार्य करें तो हमारा कार्य, प्रगति की ओर अग्रसर करेगा।

साथ कहा कि इस नेत्रालय में कम दर पर नेत्र ऑपरेशन किए जाते हैं वही गरीबों के लिए निशुल्क होता है। हमारे लिए बड़ी ही खुशी की बात होगी कि शहर की ऐसी संस्था हमारे साथ मिलकर हमें सेवा प्रदान करेंगी। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन यह आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे संस्था का लक्ष्य है सेवा ही सबसे बड़ी धर्म इसी को चरितार्थ करते हुए हमारी संस्था के प्रत्येक व्यक्ति आपके साथ कार्य करेंगे। साथ ही बताया कि जल्द ही गांव की ओर हम लोग बढ़ते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगे।

Related posts

मारपीट की अलग अलग घटना में छह लोग घायल. एक रेफर

hansraj

आप का रक्त का एक अंश बचा सकता है किसी का वंश- मोहसीन

hansraj

रांची में हुई हिंसा पर उपद्रवियों के पोस्टर लगाने को बताया गलत

hansraj

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की चौथी बर्सी पर स्मारक दी गई श्रद्धांजलि

hansraj

अंजुमन इस्लामिया कमिटि हिरही के पदाधिकारियों को आजसू नेताओं ने पगड़ी पोसी कर सम्मानित किया गया

jharkhandnews24

झारखंड की माटी में झारखंडी नेतृत्व जरूरी : संजय मेहता

hansraj

Leave a Comment