May 4, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

झारखंड की माटी में झारखंडी नेतृत्व जरूरी : संजय मेहता

Advertisement

झारखंड की माटी में झारखंडी नेतृत्व जरूरी : संजय मेहता

बाहरी नेता हमारी पीढ़ियों के साथ छल कर रहे हैं : भुनेश्वर यादव

रामपुर बाजार में जनसंवाद यात्रा के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन

संवाददाता : बरही/चौपारण

चौपारण के रामपुर बाजार में जनसंवाद यात्रा के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह नुक्कड़ सभा नेतृत्व में स्थानीय भागीदारी को लेकर की जा रही है। आम लोगों को राजनीतिक तौर पर जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement

ज्ञात हो कि बरही विधानसभा से स्थानीय नेतृत्व की आवाज बुलंद की जा रही है। 1 मई को इसकी शुरुआत बरही चौक से की गयी।
यात्रा को संबोधित करते हुए संजय मेहता ने कहा कि यह जनसंवाद यात्रा स्थानीय हक अधिकारों और झारखंडी भावनाओं को जगाने का एक प्रयास है। हम यह चाहते हैं कि झारखंड के भीतर झारखण्डियत की भावना बुलन्द हो। झारखंड की माटी पर झारखंडियों का नेतृत्व हो। बरही विधानसभा समेत हजारीबाग लोकसभा में स्थानीय नेतृत्व का आभाव है।

यही हाल झारखंड के कई अन्य लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का है। इसलिए राजनीतिक नेतृत्व में जो हकमारी हो रही है उसके खिलाफ जनता को जागृत करना होगा।

हमारी माँग है कि स्थानीय स्तर के नेता ही इलाके का नेतृत्व करें। चाहे कोई भी पार्टी हो वह स्थानीय को टिकट दे।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य झारखंड के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण हो रहे नुकसान से अवगत कराना है।

यह यात्रा झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा जिले के गांवों तक जाएगी। साथ ही आम लोगों से यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया गया है। यात्रा को संबोधित करते हुए भुनेश्वर यादव ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच यह भाव जगाया जाएगा कि झारखंड के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बाहरी लोगों का जो वर्चस्व स्थापित हुआ वह हमें नुकसान दे रहा है। इसके कारण हमारी माटी के लोग अवसर पाने में पिछड़ जा रहे हैं। झारखंड के लोगों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व का हक छिना जा रहा है। झारखंड के लोगों को मौका नहीं मिल पा रहा है। जनता को गांव – गांव जाकर जागरूक करना होगा। इस बात को बताना होगा। यात्रा के माध्यम से उत्तरी छोटानागपुर के चतरा और हजारीबाग लोकसभा, बरही विधानसभा समेत झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों एवं 81 विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय प्रत्याशियों की मांग तेज की जाएगी। जनसंवाद यात्रा के माध्यम से 600 नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अब तक पॉकेट मीटिंग एवं नुक्कड़ सभा मिलाकर कुल 21 स्थानों पर इसका आयोजन किया जा चुका है। संजय मेहता एवं भुनेश्वर यादव ने कहा कि इस यात्रा की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया जनता से प्राप्त हो रही है। जनता का भरपूर साथ मिल रहा है। लोग वास्तव में माटी का नेतृत्व चाहते हैं। लोगों के अंदर बहुत पीड़ा है। शोषण से लोग मुक्ति चाहते हैं। इस अवसर पर नुक्कड़ सभा के दौरान रवि सोनी ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि अब जरूरत आन पड़ी है कि बरही और हजारीबाग लोकसभा का नेतृत्व माटी का बेटा करे। नुक्कड़ सभा में सरयु साव, रामकिसुन यादव, विनय राज, बानो यादव शिवशंकर प्रसाद, छोटेलाल चन्द्रवंशी, रहमान अन्सारी, आदित्य कुमार आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में मोटर के तार और पाइप समेत अन्य समान हुई चोरी

jharkhandnews24

सिंघरावां में ओबीसी कांग्रेस का सम्मलेन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्न

jharkhandnews24

पूर्व विधायक मनोज यादव ने फीता काटकर मार्बल टाइल्स शॉप सुमित एंटरप्राइजेज का किया उद्घाटन

jharkhandnews24

चेचकप्पी गांव में पियर एजुकेटर की छह दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरुआत

jharkhandnews24

आजसू का हजारीबाग लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में बरही से भी सैकड़ो की संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता : राजसिंह चौहान

jharkhandnews24

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की को लेकर बैठक सम्पन्न

jharkhandnews24

Leave a Comment