Advertisement
आजसू का हजारीबाग लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में बरही से भी सैकड़ो की संख्या में पहुंचेंगे कार्यकर्ता : राजसिंह चौहान
संवाददाता : बरही
आजसू पार्टी का 16 जुलाई को हजारीबाग के पाराडाईस रिसॉर्ट्स में हजारीबाग लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन तय है। जिसमें आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, पूर्व मंत्री सह गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बरही विधानसभा से भी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल होंगे। उक्त जानकारी बरही विधानसभा के प्रभारी राजसिंह चौहान ने दिया।
Advertisement