May 4, 2024
Jharkhand News24
जिला

आजसू पार्टी देवघर इकाई ने की प्रेस वार्ता, की छह वर्षीया परी की हत्या का उच्च स्तरीय जाँच की माँग

Advertisement

आजसू पार्टी देवघर इकाई ने की प्रेस वार्ता, की छह वर्षीया परी की हत्या का उच्च स्तरीय जाँच की माँग

झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

Advertisement

आज गुरुवार को आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य एवं महिला संघ जिला अध्यक्षा जया देवी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर मोहनपुर प्रखंड के सुअरदेहि में रहस्यमय तरीके से गायब 6 वर्षीय बच्ची परी कुमारी की लाश सिंचाई कूप से मिलने की कड़ी निंदा की। जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि देवघर जिला में बालिकाएँ, लड़कियाँ और महिलाएँ सभी असुरक्षित हैं। हर रोज बालिकाओं, लड़कियों और महिलाओं के साथ घटनाऍं घट रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर इनके साथ अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन चुपचाप देख रही है। अभी तक झारखंड में महागठबंधन सरकार ने लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए कोई मापदंड तय नहीं किया है जिसके कारण अपराधी लगातार कुकर्म करते जा रहे हैं। जब जिला की बहन-बेटी सुरक्षित नहीं है तो फिर वोट किस बात की सरकार ने ली थी। कहा कि मोहनपुर के सूअरदेही में परी कुमारी के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के पिता सूरज मिर्धा ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी उनकी बेटी की हत्या कर शव को छुपाने की नियत से सिंचाई कूप में फेंक दिया गया। 1 दिन पहले ही पिता सूरज मिर्धा ने गायब हुई बच्ची का एफआइआर मोहनपुर थाने में दर्ज कराई थी। समय रहते पुलिस बच्ची को बचा सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्री लक्ष्य ने कहा कि आजसू पार्टी देवघर पुलिस प्रशासन से उच्च स्तरीय जाँच की माँग करती है एवं ऐसे अपराधियों के लिए फाँसी की सजा कीमाँग करती है।

Related posts

सत्येंद्र जैन को लेकर प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

hansraj

बरडीहा पंचायत में गरीब असहाय के बीच मुखिया एवं प्रमुख वार्ड सदस्य ने किया कंबल का वितरण

hansraj

कांग्रेस पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखलाल खेड़ा की गिरफ्तारी का हजारीबाग में भी हुआ विरोध

jharkhandnews24

बूथ सशक्तिकरण को लेकर कुंडहित सिंचाई परिसदन में आजसू ने किया बैठक।

hansraj

सरहुल पर्व 2023 के दौरान सदर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी किए आदेश

jharkhandnews24

सीता गढ़ गौशाला में सीपीएस सिद्धो कान्हू विद्यापीठ व छात्रावास का हुआ शिलान्यास, कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज यादव हुए शामिल

hansraj

Leave a Comment