May 11, 2024
Jharkhand News24
जिला

सैकड़ों लोगों ने थामा आजसू का हाथ

Advertisement

सैकड़ों लोगों ने थामा आजसू का हाथ

झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा

Advertisement

आज गुरुवार को बैद्यनाथपुर दुर्गा मंदिर के समीप 100 से अधिक लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं आजसू पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली। आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा सभी को सदस्यता ग्रहण कराई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजसू पार्टी गरीब, शोषित और पीड़ित लोगों को संरक्षण देने वाली पार्टी है। देवघर जिला में भारी संख्या में युवा, महिला, छात्र और बुद्धिजीवी लोग आजसू पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले 2024 चुनाव में आजसू पार्टी देवघर जिला में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारी प्रतिदिन तैयारी कर रही है। वर्तमान महागठबंधन सरकार से सभी वर्ग के लोग निराश चल रहे हैं। वर्तमान महागठबंधन सरकार सिर्फ वादे करना जानती है और उन्हें पूरा करना भूल जाती है | हमारे सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो का कहना है कि अब सरकार को उनके वादे याद नहीं दिलाने जाना चाहिए क्योंकि अब उनके जाने का समय आ गया है। मौके पर जिला सचिव चंदन बरनवाल, नगर उपाध्यक्ष उमेश तूरी, वार्ड 27 अध्यक्ष कामदेव राय, अनुसूचित जनजाति नगर अध्यक्ष विमल कोल समेत अन्य लोग उपस्थित थे |

Related posts

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल वाल्मीकि ने 16वीं बार किया रक्तदान

jharkhandnews24

विहिप की विभाग बैठक 12 अक्टूबर को नगर भवन बरही में होगी आयोजित

hansraj

गुरु नानक देव जी के 555वे जन्मोत्सव को लेकर चौथे दिन निकाली गई प्रभात फेरी

jharkhandnews24

झारखंड प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कह चुके हैं पसमांदा समाज के साथ संगठन खड़ा है,मौलाना जेयाउल अशरफी

hansraj

सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

hansraj

डीएमएफटी मद से स्वास्थ्य सेवाओं के महत्त्वपूर्ण पदों में नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन

jharkhandnews24

Leave a Comment