बरवां गांव में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा. शामिल हुए विधायक व पूर्व विधायक
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां में श्री श्री 108 श्री मारुति नंदन हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। जल यात्रा में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, प्रखंड प्रमुख रेणू देवी मुख्य रूप से शामिल हुई। कलशयात्रा में गांव की 251 महिलाओ एवं कन्याओ ने गाजे बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। श्रद्धालुओ ने बरसोती नदी उत्तरवाहिनी से मंत्रोचारण वा पुजा पाठ के साथ कलश में जल भरकर पुन: मंदिर परिसर स्थित यज्ञ स्थल पर आकर स्थापित किया। तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन भागीरथ प्रसाद मंडल एवं गायत्री देवी के द्वारा किया गया। मौके पर पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, मणिलाल चौधरी, शिक्षक यमुना प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, शंकर प्रसाद, संतोष कुमार देव, दीपक कुमार, युगेश्वर प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, साहेब कुमार, राजदीप प्रसाद, रोहित प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, छोटू महतो, रामलखन प्रसाद, अशोक मंडल मुख्य पुजारी विन्देश्वर पांडेय, शंकर पांडेय समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।