बेड़ोकला पंचायत सचिवालय में मुखिया रिंकी देवी ने लोगो को दिलाई स्वच्छ्ता को लेकर शपथ. चलाया गया अभियान
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेड़ोकला में मुखिया रिंकी देवी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ्ता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत सचिवालय में मुखिया रिंकी देवी ने लोगो को शपथ दिलाकर किया। मुखिया ने पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण जनता को अपने अपने क्षेत्र की साफ सफाई, शौचालय का उपयोग, प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा शादी विवाह में पत्तल, मिट्टी से बने सामग्री का हीं उपयोग करने का शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में देवेन्द्र कुमार पांडेय, जल सहिया पूजा देवी, कंचन देवी, वार्ड सदस्य उषा कुमारी, नीतू देवी, देवीलाल यादव, बासुदेव पासवान, विद्यासागर साव, विजय दास, उमेश यादव, राजेश बैठा, परमेश्वर साव, धीरेन्द्र बैठा समेत कई लोग शामिल थे।