किसान के घर में लगी आग, भारी नुक़सान*
झारखण्ड न्यूज 24 संवाददाता संजय गोस्वामी फतेहपुर
फतेहपुर प्रखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत बिन्दापाथर ग्राम लखियावाद के सोमलाल मूर्मू के घर में आग लगने से 50 हजार रुपए नगद समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सोमलाल मूर्मू से बातचीत करने पर बताया कि परिवार लोग दिन में खाना खा कर काम कर रहा था। इसी दौरान दिन में अचानक आग लग गई।सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि जब तक दमकल आग पर काबू पाया तब तक लगभग घर और घर में रखे सारा सामान जल गए। सोमलाल मूर्मू गांव में ही किसान काम कर के परिवार चलाता है। सोमलाल मूर्मू ने बताया कि घर में खाने या कपड़े कुछ भी नहीं बचा है। वर्षों की गाढ़ी कमाई चली गई। अब वह घर कैसे चलाएं ।यह चिंता सता रही है। सोमलाल मूर्मू ने उपायुक्त से सहयोग करने की मांग की है। जिससे उनकी अर्थिक स्थिति मजबुत हो सके। आग लगने से 2 घर जलकर राख हो गया ।आग की लपटें इतनी तेज थी कि। कपड़ा, अनाज, बर्तन, नदगी सहित आवश्यक कागजात राख में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित लोगों ने बताया की आग लगने का कारण हमलोगो को पता नहीं चल सका। अचानक लगी आग से देखते ही देखते पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। चारों तरफ चीख-पुकार मचने लगी। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुके थे।मौके पर थाना प्रभारी एवं पुलिस बल और ग्रामीण उपस्थित थे