घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए तुलसी के पौधे के पास यह चीजें बिल्कुल ना रखें
ऐजेन्सी- ।
तुलसी का पौधा बहुत ज्यादा पवित्र होता है। हिंदू धर्म में इस पौधे की पूजा की जाती है। साथ ही रोजाना दीपक भी जलाया जाता है। अगर आप रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं और इसमें दीपक जलाते हैं तो इसे अपने जीवन के दुख दूर होते हैं। साथ ही आपके जीवन में धन की कमी नहीं होती। तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। लेकिन इसके लिए आपको छोटी-मोटी चीजों का ध्यान भी रखना चाहिए। अगर आप तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजों को रखते हैं तो इससे आपके जीवन में बाधाएं आ सकती है। साथ ही दरिद्रता का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आप इन चीजों का ध्यान जरूर रखें।
तुलसी के पौधे के पास जूते चप्पल बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। कुछ लोग जूते चप्पल के पास तुलसी का पौधा रख देते हैं। लेकिन यह बिल्कुल गलत है। तुलसी के पौधे के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। साथ ही तुलसी के गमले में दूसरे पौधे भी बिल्कुल नहीं लगाने चाहिए। तुलसी का पौधा अलग होना चाहिए। तुलसी के पौधे में गणेश जी की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। साथ ही तुलसी के पौधे के पास आपको शिवलिंग भी नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास कूड़ेदान को भी बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। अगर आप रखते हैं तो इससे आपके जीवन में धन की कमी होती है। साथ ही आपको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तुलसी से जुड़ी इन बातों का ध्यान आप भी जरूर रखें।