May 4, 2024
Jharkhand News24
Astrology

अगर आप भी घर में सकारात्मकता चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों पर ध्यान दें

Advertisement

अगर आप भी घर में सकारात्मकता चाहते हैं तो वास्तु के इन नियमों पर ध्यान दें

सेन्ट्रल डेस्क-

Advertisement

वास्तु शास्त्र बहुत ज्यादा प्राचीन है। इसमें बहुत से नियम बताए गए हैं। वास्तु के नियमों का पालन करने पर आपके घर में सुख और समृद्धि बढ़ते हैं। बहुत सी ऐसी छोटी मोटी चीजे हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते। लेकिन ऐसी ही चीजें आपके घर में नेगेटिविटी ला सकती है। इसलिए वास्तु के छोटे-मोटे नियमों पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी आपको उसका योग्य फल नहीं मिलता। इसके पीछे वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष होने के कारण आपके बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं। इसलिए आपको वास्तु के बारे में जरूर ध्यान देना चाहिए। आज इससे जुड़े कुछ टिप्स आपको देंगे।
        आपको अपने घर में मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु के नियमों पर ध्यान देना चाहिए। घर का मुख्य द्वार अन्य द्वार से बड़ा होना चाहिए। इसके अलावा ऊंचा भी होना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के आगे बढ़ा पेड़ या फिर खंभा बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के आसपास आप कांटों वाले पौधे बिल्कुल भी ना लगाएं। इससे आपके जीवन में बाधाएं आती है। हमेशा घर में फूल वाले पौधे लगाएं। इससे आपके घर में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। इसके अलावा अगर आपके घर में नल टपकता हुआ है तो इसे तुरंत रिपेयर करवा दें। साथ ही घर में टूटा फूटा फर्नीचर ना रखें। इसे भी तुरंत हटा दें। इन सभी चीजों का ध्यान रखके आप अपने घर की नेगेटिविटी को दूर कर सकते हैं।

Related posts

अगर आप भी घर में खुशहाली चाहते हैं तो झाड़ू से जुड़े इन नियमों के बारे में जाने

hansraj

घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए तुलसी के पौधे के पास यह चीजें बिल्कुल ना रखें ऐजेन्सी- 

hansraj

हल्दीपोखर में हरिनाम संकीर्तन कल ,तैयारी पूरी

hansraj

राकेश कुमार अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव बनाए गए

jharkhandnews24

Leave a Comment