April 23, 2024
Jharkhand News24
मनोरंजन

किंग खान का नाम दुनिया के अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में है शामिल

Advertisement

किंग खान का नाम दुनिया के अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में है शामिल

मनोरंजन-

Advertisement

बॉलीवुड के किंग खान का नाम दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। उनके पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। शाहरुख खान मन्नत के अलावा विदेश में भी शाहरुख खान का आलीशान घर है, उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। साल 2023 के एक सर्वे के मुताबिक शाहरुख खान का नाम दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान की नेटवर्थ 700 मिलियन डॉलर के करीब है। भारत से देखा जाए तो शाहरुख 6289 करोड़ रुपए से ज्यादा के मालिक हैं। शाहरुख खान का मन्नत देश भर में सब जानते है। उनका आलिशान घरे है, लेकीन ईसके अलावा विदेश में भी शाहरुख खान का आलीशान घर है। उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। शुरुआती दिनों में शाहरुख मुंबई में गौरी के साथ एक फ्लैट में रहते थे। जिसके बाद मन्नत का बस एक ही सपना था कि वह अपना बना ले। मन्नत को हर हाल में खरीद ले। आज किंग खान मन्नत के मालिक हैं और विदेशों में भी कई आलीशान घरों के मालिक हैं।

विदेशो में ईन जगह पे है आलिशान प्रोपर्टी

बॉलीवुड के बादशाह का लॉस एंजेलिस में एक आलीशान वेकेशन होम भी है। 2019 में शाहरुख खान ने आलीशान संपत्ति की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। छह विशाल बेडरूम के अलावा, बेवर्ली हिल्स विला में जकूज़ी, निजी कैबाना और एक बड़ा पूल जैसी शानदार सुविधाएं हैं। यह घर किराए पर लिया जा सकता है। इसका एक रात का किराया 1.96 लाख रुपए है। शाहरुख खान दुबई के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके साथ ही उनके पास एक आलीशान विला भी है। किंग खान के विला का नाम ‘सिग्नेचर’ है। उनका विला दुबई में जन्नत पाम जुमेराह बीच पर स्थित है। शाहरुख के विला में 6 कमरे हैं। यह आलीशान विला 8,500 स्क्वेर फीट में बना है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस विला की कीमत 200 करोड़ से ज्यादा है। शाहरुख खान लंदन में पार्क लेन क्षेत्र के पास एक महलनुमा हवेली के मालिक हैं। यहां वह अक्सर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आते हैं। खबरों के मुताबिक इस प्रॉपर्टी के लिए शाहरुख ने 172 करोड़ रुपए चुकाए हैं।

Related posts

कुख्यात PLFI उग्रवादी डेबरा बरजो गिरफ्तार: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 अलग-अलग मामलों में 3 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

Admin

बॉक्स ऑफिस पर ‘भोला’ की अच्छी ओपनिंग, 2023 की तीसरी बेस्ट ओपनर बनी

jharkhandnews24

पंजाब में शूटिंग कर रही थीं परिणीति , 6 महीने पहले राघव से हुई मुलाकात, फिर प्यार हो गया

jharkhandnews24

यूट्यूब पर धूम मचा रहा है ”मेरा झारखंड भी लंदन से कम नही है” का एलबम

jharkhandnews24

दिल का दौरा पड़ने के बाद सुष्मिता सेन ने शुरू किया काम, जयपुर में आर्या 3 की शूटिंग

hansraj

स्कैम 1992 के एक्टर हेमंत खेर ने हाथ जोड़कर मांगा काम, ट्वीट कर फिल्म जगत के लोगों से की ये अपील

hansraj

Leave a Comment