May 14, 2024
Jharkhand News24
जिलाप्रखंड

भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ और गुरुकुल शिक्षा ने सैकड़ों योग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Advertisement

भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ और गुरुकुल शिक्षा ने सैकड़ों योग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

संवाददाता : रांची

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वा अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची वारियर्स ग्रुप लोवाडीह नामकुम रांची में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत अटल बिहारी वाजपेई खेल सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय योग खिलाड़ियों को अटल बिहारी बाजपेई खेल सम्मान का प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार, विशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद एव विकास कुमार गोप आदि कई लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एस सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल कुमार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी जी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल एव खिलाड़ियो को प्रोस्ताहित करने का काम कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान देने से खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ता है। झारखंड खिलाड़ियों का गड़ रहा है। यहां के खिलाड़ी कम संसाधन के बावजूद भी अपनी लगन एव मेहनत से झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर रहें हैं। झारखंड खेल और खिलाड़ियों का गड़ है। इनको बढ़।ना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस सम्मान में झारखंड के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट इन योगा,36 नेशनल गेम्स,खेलो इंडिया, यूनिवर्सिटी गेम्स आदि के सैकड़ों योग खिलाड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर पम्मी कुमारी, रिया सेन, आदि कई योग खिलाड़ीगण उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।

Advertisement

Related posts

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने गौ परिवार संत प्रमुख को सौंपा कंबल, अत्यंत निर्धन असहाय परिवारों के बीच होगा वितरण

jharkhandnews24

हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा सावन की तीसरी सोमवारी पर दूध,बेलपत्र का किया वितरण

jharkhandnews24

ब्राउन शुगर के साथ राजा कॉलोनी निवासी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

jharkhandnews24

चुनावी हार के कारणों पर चर्चा के लिए प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद जल्द करेगें हाईलेवल बैठक

hansraj

संकरदा में विधायक संजीव सरदार का जन्मदिन उनके समर्थकों ने बच्चों संग केक काटकर एवं पाठ्य सामग्री बांटकर मनाई

hansraj

जिला स्तरीय नार्काे कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक सम्पन्न, दिये गये आवश्यक निर्देश

jharkhandnews24

Leave a Comment