ब्राउन शुगर के साथ राजा कॉलोनी निवासी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
गुमला
शहर के सिसई रोड स्थित हिंदुस्तान ऑप्टिकल्स के समीप से गुमला थाना की पुलिस ने रजा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अकील अहमद उर्फ टिंकू पिता मोहम्मद खलील अहमद को 480 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ शनिवार की अपराह्न गिरफ्तार कर लिया। जिसे रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक युवक सिसई रोड में हिंदुस्तान ऑप्टिकल्स के समीप ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस दल को उक्त स्थल पर भेजा गया। जहां अकील अहमद की तलाशी लेने पर उसके जींस के पॉकेट से सादा कागज के चार पुड़िया में ब्राउन शुगर बरामद किया गया। वहीं प्रत्येक पुडिया में 120 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। वही व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और एक स्लेटी रंग का स्कूटी को भी बरामद किया गया। वही पुलिस ने बताया व्यक्ति ब्राउन शुगर बेचने के साथ-साथ उसका सेवन भी करता था। वह लंबे समय से ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त था।