May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने गौ परिवार संत प्रमुख को सौंपा कंबल, अत्यंत निर्धन असहाय परिवारों के बीच होगा वितरण

Advertisement

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने गौ परिवार संत प्रमुख को सौंपा कंबल, अत्यंत निर्धन असहाय परिवारों के बीच होगा वितरण

फाउंडेशन के द्वारा ठंड में कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी रहेगा : आशीष सिंह

संवाददाता : बरही/ चौपारण

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ठंड के बढ़ते हुए तेवर को देखते हुए कंबल वितरण अभियान को और भी ज्यादा गति दे दी है। इस कड़ी में आज मंगलवार को चौपारण प्रखंड के चैथी पंचायत अंतर्गत केंदुआ मोड स्थित गौ परिवार संत प्रमुख श्री श्री 1008 श्री प्रकाश गिरी फलाहारी बाबा को फाउंडेशन के चौपारण प्रखंड संयोजक आशीष सिंह के नेतृत्व में फाउंडेशन के सदस्यों ने कंबल सौपते हुए अत्यंत जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरण करने का आग्रह किया है।

Advertisement

मौके पर संत प्रमुख फलाहारी बाबा ने इस पुनीत कार्य के लिए विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि गुरुदेव दादी मां गौ सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में अत्यंत पिछड़े गरीब निर्धन परिवारों के बीच शीघ्र कंबल का वितरण होगा। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी अशोक सिंह ने कहा है कि फाउंडेशन के द्वारा जनहित में निस्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा को देखकर आम जनमानस को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत यादव, चौपारण प्रखंड संयोजक आशीष सिंह, प्रमोद सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह, मनोहर यादव, शरीफुल हक, राजपाल दांगी, लक्ष्मी सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

कहो पहाड़ा के विजेता बच्चों को मिला उपहार,लिया स्विमिंग का आनंद

hansraj

डिवाइन पब्लिक स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस. प्रतियोगिता का आयोजन

jharkhandnews24

लिटिल फ्लावर विद्या मंदिर पेंसरा में प्रबंधन समिति की बैठक. सरस्वति पूजा पर बच्चों का निःशुल्क नामांकन जारी

jharkhandnews24

जीविकोपार्जन के लिए चला रहे होटल व दुकान को बचाने को लेकर पीड़ित ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लगाया गुहार

jharkhandnews24

बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने हजारीबाग उपायुक्त से मिलकर अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से कराया अवगत, सौंपा ज्ञापन

jharkhandnews24

चाणक्य आईएएस एकेडमी में राजनीति विज्ञान के नए बैच की शुरुआत 31 अक्टूबर से

jharkhandnews24

Leave a Comment