झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। झामुमो की 44वां स्थापना दिवस समारोह में बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हजारीबाग के लिए रवाना हुए। झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासिन खान के नेतृत्व में मंगलवार को दर्जनों वाहन से सैकडो की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान किया। यासिन खान ने रवानगी से पूर्व कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा की आगामी चुनाव में बरकट्ठा विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार उतरवाने की मांग मुख्यमंत्री से किया जाएगा। बरकट्ठा की जनता अब बदलाव चाहती है। इस बार पार्टी किसी को भी मैदान में उतारती है तो उसे अल्पसंख्यक, आदिवासी और अन्य तबकों का पूरा समर्थन मिलेगा। हजारीबाग जाने वालों में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य बासुदेव महतो, झारखंड आंदोलन कारी धीरेन्द्र पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुदूस अंसारी, जिला संयुक्त सचिव प्रमोद गुप्ता, मुखिया निजाम अंसारी, संजय साव, पूर्व मुखिया मोहन अंसारी, चंद्रदीप पांडेय, लालमणी मांझी, जाहिद खान, मिनहाज अहमद, सन्नी खान, नाजा खान, राजाराम मांझी, महेश मांझी, सुखदेव मांझी समेत अन्य लोग शामिल है।