Advertisement
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा में कांग्रेसियों ने पूर्व जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जवाहरलाल सिन्हा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा बरकट्ठा बाजार रोड़ स्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिलाल चौधरी के आवास पर हुआ। जिसमें मृतक के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। मणिलाल चौधरी ने कहा की जवाहरलाल सिन्हा के निधन से पार्टी में रिक्त हुए स्थान की कभी भरपाई नही की जा सकती। शोक व्यक्त करने वालों में नारायण प्रसाद, जमुना प्रसाद, संजय कुमार दास, मंजू देवी, सरफराज अहमद, नारायण महतो समेत अन्य लोग शामिल है।
Advertisement