झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घसकोडीह एवं ग्राम गैड़ा के एक एक प्रवासी मजदूर की मौत के बाद जिप सदस्य कुमकुम देवी के प्रयास से सरकारी सहायता राशि स्वीकृत हुआ है। जानकारी हो की प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घसकोडीह निवासी झारखंडी महतो एवं ग्राम गैड़ा निवासी मोहन पंडित की मृत्यु लगभग एक वर्ष पूर्व दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हुए हो गई थी। घटना के बाद दोनों मृतक के छोटे छोटे बच्चे एवं विधवा पत्नी के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई थी। संकट से जूझ रहे परिवार की सूचना मिलने पर कुमकुम देवी ने सहायता दिलाने को लेकर दोनों के घर पहुंची। उन्होंने घर से आवश्यक कागजात जुटाते हुए उसे श्रम अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग में जमा कराई थी। इस बाबत मंगलवार को कुमकुम देवी ने श्रम अधीक्षक अनील रंजन से कार्यालय में मिलकर सहयोग राशि संबंधी बात की। श्रम अधीक्षक ने बताया कि दोनों मृत प्रवासी मजदूर को मुआवजा राशि डेढ लाख रुपए की स्वीकृति हो चुकी है एलाउटमेंट आते ही राशि दे दी जाएगी। मुआवज राशि दिलवाने में प्रयास के लिए कुमकुम देवी को दोनों के परिजन ने आभार व्यक्त किया है।