May 3, 2024
Jharkhand News24
राजनीति

*सच में हेंमत है, तो राज्य वासी को दिक्कत ही दिक्कत है- माधव चंद्र महतो*

Advertisement

*सच में हेंमत है, तो राज्य वासी को दिक्कत ही दिक्कत है- माधव चंद्र महतो*

झारखण्ड न्यूज24 संजय गोस्वामी फतेहपुर

फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत चापुडिया डाक बंगला परिसर के बगल में आजसू पार्टी के एक संगठनात्मक बैठक द्वारिका प्रसाद चौधरी के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता माधव चंद्र महतो मौजूद थे।
संगठनात्मक बैठक में संगठन का पुनर्गठन हेतु चापुडिया पंचायत का पंचायत प्रभारी द्वारिका प्रसाद चौधरी, सह प्रभारी देवी प्रसाद सोरेन को बनाया गया। नाला विधानसभा के लोकप्रिय नेता माधव चंद्र महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय एनडीए का है। वर्तमान राज्य सरकार को कामकाज, नीति, सिद्धांत का कोई मतलब नहीं है, चारो तरफ घूसखोरी, भ्रष्टाचार, लूट खसोट व्याप्त है। सच्चाई ये हेंमत है तो सच में अब राज्य की जनता दिक्कत में है। शिक्षा, स्वास्थ हर चीज चौपट है। वर्तमान हेंमत सरकार बडा- बडा डिंग हांककर गद्दी पर आ तो गये परंतु आज तक इतनी निक्कमी सरकार जनता ने कभी नही देखा। युवा परेशान इस कदर है कि डर सा माहौल बनता जा रहा है। नीति, नियम सिद्धांतों को ताक में रखकर जो काम किया जा रहा राज्य के लिए श्राप है। बैठक में मुंशी हेम्ब्रम, अक्षयानंद पाठक, अमित यादव, अभिषेक यादव, राजीव झा, हराधन दां, राजेश यादव, बबलु यादव, शिवशंकर यादव, श्रिवास यादव, साधु पुजहर, परेश महतो, रोहन गौरांई, विनोद पुजहर, मनिकांत महतो, साधु पुजहर, सत्यदेव सोरेन समेत दर्जनों उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

एग्जिट पोल पर प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद ने उठाए सवाल

hansraj

कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

hansraj

आठ साल बेमिसाल मोदी सरकार : रणधीर सिंह

hansraj

सत्येंद्र जैन को लेकर प्रदेश सचिव राजेश प्रसाद ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना

hansraj

संगठन चुनाव की आहट के साथ ही दिनेशानंद झा हुए रेस ठोकी देवघर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदारी

hansraj

भाजपा बदले की राजनीति कर रही है, हम डरने वाले नहीं:  राजेश ठाकुर

hansraj

Leave a Comment