May 19, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा जवान घायल

Advertisement

चाईबासा में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा जवान घायल

संवाददाता : चाईबासा

Advertisement

पश्चिम सिंहभूम के रेंगड़ा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था. सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसमें सीआरपीएफ कोबरा के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल जवान को हेलीकॉप्टर की मदद से रांची लाया गया है. रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार किया जा रहा है। भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के विरूद्ध कोल्हान कोर एरिया में अभियान संचालित किया जा रहा था. संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा (एक करोड़ के इनामी) और पतिराम मांझी उर्फ अनल अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील है। सूचना के आलोक में अभियान संचालित चलाया जा रहा था। इसी क्रम में ग्राम रेंगडाहातु से तुम्बाहाका जाने वाली मार्ग में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से प्रेशर IED विस्फोटक लगाकर रखा गया था, जिसकी चपेट में आने से कोबरा 209 BN के प्रभाकर साहनी IED विस्फोट से जख्मी हुए हैं और इन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के द्वारा रॉची भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जख्मी जवान की स्थिति स्थिर है। इसी क्रम में अभियान के दूसरी क्षेत्र में गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम ईचाहातु के समीप सुरक्षा बलों को लक्षित करने हेतु माओवादियों के द्वारा लगाये गये 10 IED विस्फोटक को सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है। बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट कर दिया गया है लगभग सभी IED 05-05 KG वजन के थे। सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये थे।

Related posts

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0 का शुभारंभ, झारखंड टीबी उन्मूलन की ओर बढ़ रहा- स्वास्थ्य मंत्री

hansraj

यात्रियों से भरी बस पलटी,एक की मौत कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

hansraj

बाबा धाम से पूजा कर लौट रही कांवरियों से भरी वाहन दुर्घटनाग्रस्त. 18 लोग घायल. चार गंभीर रेफर

jharkhandnews24

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में हुआ निधन

jharkhandnews24

जब उर्दू झारखंड में क्षेत्रीय भाषा हो सकती है तो हिंदी क्यों नहीं- मनीष जयसवाल

hansraj

इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत , PM बोले-2047 तक बनेंगे विकसित देश

hansraj

Leave a Comment