WhatsApp Group
Join Now
केंद्र द्वारा ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने का आरोप, झारखंड में विकास योजनाएँ प्रभावित : विजय शंकर नायक
रांची
आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने केंद्र सरकार पर झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य के विकास को धीमा करने और सहकारी संघवाद की भावना का अपमान है। नायक ने वित्त मंत्रालय सहित कई केंद्रीय मंत्रालयों को विस्तृत पत्र भेजकर तत्काल भुगतान की मांग की। उनके अनुसार बकाया राशि रुकने से मनरेगा मजदूरी, पीएम आवास योजना, छात्रवृत्ति, सड़क निर्माण, पेयजल और स्वास्थ्य मिशन जैसी योजनाएँ गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फंड जल्द जारी नहीं किया गया तो झारखंड की जनता वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
