WhatsApp Group
Join Now
एसबीआई ने बीमा राशि 2 लाख का चेक दिया
हैदरनगर (पलामू):
हैदरनगर के झरी गांव निवासी संगीता देवी की मृत्यु के बाद उनके पति राम प्रवेश राम को भारतीय स्टेट बैंक की हैदरनगर शाखा से पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। शाखा प्रबंधक ओमप्रकाश ने इस अवसर पर बताया कि संगीता देवी का प्रत्येक वर्ष मात्र 436 रुपए कटता था।
संगीता देवी का मृत्यु प्रमाण पत्र ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से जमा करने के बाद, राम प्रवेश राम को पांच दिनों के भीतर ही बीमा राशि का चेक दिया गया। राम प्रवेश राम ने कहा कि कम आमदनी वाले लोग भी इस तरह की योजनाओं से जुड़ें, क्योंकि यह वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। फील्ड आफिसर अनुज सिंह ने सभी खाता धारकों को इस बीमा योजना से जुड़ने की सलाह दी। मौके पर राकिब हुसैन, गीता देवी आदि मौजूद थे।
