Ad image

कोडरमा पंचायत सहायक संघ जिला कमेटी का हुआ पुनर्गठन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कोडरमा पंचायत सहायक संघ जिला कमेटी का हुआ पुनर्गठन

कोडरमा

पंचायत सहायक संघ जिला कोडरमा की महत्वपूर्ण बैठक वर्णवाल सेवा सदन, कोडरमा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खुर्शीद आलम ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला पंचायत सहायक संघ की नई जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठन के दौरान निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष रीना देवी, सचिव खुर्शीद आलम, जिला कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार यादव, उपाध्यक्ष अनुज कुमार यादव बने। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष गौतम पांडेय, जिला संरक्षक गणेश कुमार दास, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार सोनी, प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम के अतिरिक्त पंचायत सहायक आरती कुमारी, सीताराम कुमार, ऋषि साव, आनंद कुमार सिंह, महादेव सिंह, दिनेश यादव, सोनी कुमारी, कोरेषा खातून, रूपा श्री, भिक्की पासवान, चंपा देवी, प्रियंका कुमारी, उमेश कुमार, ब्रह्मदेव यादव समेत सैकड़ों पंचायत सहायक मौजूद रहे। बैठक का औपचारिक समापन गणेश कुमार दास ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया। नवगठित कमेटी से जिले में पंचायत सहायकों की संगठनात्मक मजबूती और कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई गई।

Share This Article
Leave a Comment