Ad image

आज का पंचांग व राशिफल- 30 अगस्त 2025

हंसराज चौरसिया
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-
राशिफल

शनिवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व लेकर आया है। पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात्रि 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। आज सूर्योदय प्रातः 5 बजकर 42 मिनट पर हुआ, वहीं सूर्यास्त संध्या 6 बजकर 18 मिनट पर होगा। विशाखा नक्षत्र रात्रि 1 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र का प्रवेश होगा। योग की दृष्टि से एन्द्र योग दिन 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, तत्पश्चात वैधृति योग का प्रारंभ होगा। राहुकाल का समय प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दौरान कोई भी नया शुभ कार्य प्रारंभ करना वर्जित माना जाता है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा, जिसे सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना गया है। आज के दिन अपराजिता सप्तमी, संतान सप्तमी और मुक्ताभरण व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां आदिशक्ति की उपासना करने से रोग-शोक और विवाह में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

आज का राशिफल

WhatsApp Image 2025 08 27 at 15.56.17 e59095fe 1
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

 

 

🐏 मेष

व्यापार के मामले में दिन शुभ रहेगा। यदि कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो शाम तक पूर्ण हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, किंतु संतान से जुड़ा कोई समाचार मन को विचलित कर सकता है।

🐂 वृष

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रयासों का शुभ परिणाम मिलेगा। शासन और सत्ता पक्ष से लाभ संभव है। कार्यस्थल पर नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि होगी। रात में कुछ मुलाकातें समस्याएँ बढ़ा सकती हैं, जबकि संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

👫 मिथुन

यात्रा के दौरान सतर्क रहें, अन्यथा मूल्यवान वस्तु खोने या चोरी का भय है। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रोजेक्ट से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रात को किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने की संभावना है।

🦀 कर्क

दिन अत्यंत शुभ रहेगा। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति संभव है और जीवन में सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक यात्रा लाभकारी रहेगी। शाम को प्रियजनों से मिलन या उनसे जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

🐅 सिंह

राशि स्वामी सूर्य के प्रभाव से नौकरी में आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यस्थल पर मधुर वाणी से सम्मान मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

🙎‍♀ कन्या

भाग्य और पराक्रम में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार में किए गए प्रयास अपेक्षा से अधिक सफलता देंगे। किसी कानूनी विवाद में विजय मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा।

⚖ तुला

दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों की समस्या दूर होगी और पर्याप्त धन लाभ संभव है। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापारिक यात्रा की योजना बनकर भी स्थगित हो सकती है।

🦂 वृश्चिक

साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में छोटे अवसरों को पहचानना आवश्यक है, बड़े लाभ के चक्कर में छोटे अवसर खोना नुकसानदायक होगा। सेहत का ध्यान रखें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

🏹 धनु

कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। शासन और सत्ता पक्ष से परिचय लाभकारी होगा। आर्थिक सहयोग ससुराल पक्ष से मिल सकता है। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

🐊 मकर

रोजगार और व्यापार में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट और प्रयास उन्नति के मार्ग खोलेंगे। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। शाम के समय विवाद या झगड़े से दूर रहना होगा। परिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी।

🍯 कुंभ

कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें, वे आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं है, इसलिए जोखिमपूर्ण निर्णय से बचें। व्यापार में अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। विवादों से दूर रहना उचित होगा।

🐟 मीन

आर्थिक मामलों में ससुराल पक्ष से लेन-देन न करें, इससे संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापारिक यात्राओं में सावधानी बरतें, अन्यथा मूल्यवान वस्तु खो सकती है। संतान की चिंता में समय व्यतीत होगा, किंतु दांपत्य जीवन में धीरे-धीरे खुशियाँ लौटेंगी।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *