Ad image

आज कार्यस्थल पर विरोधियों की रणनीति होंगी फेल, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ साकेत कुमार पाठक से आज की भविष्यवाणी

हंसराज चौरसिया
9 Min Read
राशिफल
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-
राशिफल ♈-—-

 

ज्योतिषाचार्य सह शिक्षाविद् डॉ. साकेत कुमार पाठक के अनुसार, आज का दिन, 18 अक्टूबर 2025, शनिवार, विशेष खगोलीय और धार्मिक प्रभाव लिए हुए है। पंचांग के अनुसार यह कार्तिक मास की कृष्ण द्वादशी तिथि है, जो प्रातः 01:12 बजे तक प्रभावी रहेगी, और इसके उपरांत त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी। आज का पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र संध्या 05:32 तक रहेगा, जबकि रात्रि 04:09 तक ब्रह्म योग का समय विद्यमान है, जिसे धार्मिक अनुष्ठानों और ध्यान-धारणा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

 

 

 

डॉ साकेत कुमार पाठक ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग चलभाष-7992410277
डॉ साकेत कुमार पाठक
ज्योतिषाचार्य एवं शिक्षाविद
ग्राम+पत्रालय -खम्भवा, टाटीझरिया, हज़ारीबाग
चलभाष-7992410277

 

 

 

सूर्योदय आज प्रातः 06:17 बजे और सूर्यास्त संध्या 05:43 बजे होगा। राहुकाल प्रातः 09:00 से 10:30 तक है। यदि आज यात्रा करनी हो, तो प्राचीन परंपराओं के अनुसार पूर्व दिशा की ओर ध्यान रखते हुए अदरक का एक टुकड़ा मुंह में लेकर चलना लाभकारी रहेगा।

 

 

 

 

चंद्रमा आज रात्रि 11:50 बजे सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य कन्या राशि में और बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक अनुष्ठानों में विशेष शुभ प्रभाव डालती है।

 

 

 

 

त्योहार और व्रत की दृष्टि से आज शनि प्रदोष त्रयोदशी व्रत, धन त्रयोदशी (धनतेरस) और यमाय दीपदान का विशेष महत्व है। डॉ. साकेत कुमार पाठक बताते हैं कि मृत्यु नाश और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के लिए यम देवता की कृपा हेतु आज गृह द्वार पर चार बतियों वाला दीप प्रज्वलित करना अत्यंत शुभ माना गया है। यह परंपरा न केवल धार्मिक विश्वास का प्रतीक है, बल्कि मानसिक शांति, घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक भी है।

 

 

 

 

 

इस प्रकार, पंचांग और ग्रह गोचर दोनों के दृष्टिकोण से आज का दिन धर्म, दान-पुण्य, आध्यात्मिक चिंतन और शुभ अनुष्ठानों के लिए अत्यंत अनुकूल है। डॉ. साकेत कुमार पाठक का मत है कि इस दिन का सार्थक उपयोग केवल परंपरा निभाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे आत्मिक शांति और सामाजिक सद्भाव के संवर्धन में भी लगाया जाना चाहिए।

 

ॐ श्री धन्वंतरि देवाय नमः

 

🐏मेष

कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको शांत रहना होगा और वाणी पर भी संयम रखें। आपके लिए किसी भी विवाद में पड़ना परेशानी खड़ी कर सकता है। राजनीति के मामले में आपको किसी से बड़ा सहयोग मिल सकता है और कार्यस्थल पर विरोधियों की रणनीति भी फेल हो जाएंगे। व्यापार में किए जाने वाले प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

🐂वृष

दिन कारोबार और नौकरी के मामले में उत्तम रहने वाला है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और धन में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थी अगर किसी परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे थे, तो उससे जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

 

 

 

 

👫मिथुन

हर मामले में आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी और धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके रुके हुए काम भी अब पूरे हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और मूल्यवान वस्तु को संभालकर रखें।

 

 

 

 

 

 

🦀कर्क

आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। व्यवसाय के मामले में कोई योजना आगे बढ़ सकती है। लेकिन आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान होगा, अन्यथा इसका असर कामकाज पर भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों के आने की संभावना है। वहीं, परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।

 

 

 

 

🐅सिंह

आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। पैसों की लेन-देन के समय सतर्क रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। ऐसा करने नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी के चलते तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम करना होगा। घर के लिए जरूर के कुछ सामान खरीद सकते हैं और ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है।

 

 

 

 

 

 

🙎‍♀कन्या

कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय लेने या कार्य की दिशा में आप थोड़ी उलझन में रह सकते हैं। लेकिन आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा और आपको सफलता भी प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर अपनी मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से किसी मामले में लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।

 

 

 

 

 

 

⚖तुला

जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से लगे हुए हैं उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता और रोजगार मिलने की भी संभावना है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों से उत्तम परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र या आस पड़ोस में आपको किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

🦂वृश्चिक

अगर आप लंबे समय से किसी बड़े कर्ज में फंसे हुए थे तो अब छुटकारा मिलने की संभावना है। वहीं, व्यापार के मामले में भी आपको सफलता प्राप्त होगी और स्वास्थ्य बेहतर होता जाएगा। लेकिन खानपान पर ध्यान जरूर दें। आर्थिक मामलों में आपको कुछ अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं। लेकिन नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और सफलता मिलने के योग बनेंगे।

 

 

 

 

 

🏹धनु

कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके खिलाफ कोई रणनीति बना सकते हैं। वहीं, आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है और मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। धन के मामले में ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

 

 

 

 

 

🐊मकर

कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करने से आपके सारे जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और नौकरी करने वालों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको कोई उपहार या विशेष सम्मान भी प्राप्त हो सकता और दूसरों से सहयोग मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में यात्रा सुखद रहेगा और इससे अच्छा लाभ भी कमा सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

 

 

 

 

 

🍯कुंभ

 

राजनीति की दिशा में किए गए प्रयासों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और शासन सत्ता का सहयोग मिलने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर खर्चे करना बेहतर रहेगा और आपकी मुलाकात किसी घनिष्ठ मित्र से भी हो सकती है। व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

🐟मीन

व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा रहेगा और लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। अगर लंबे समय से किसी समस्या या विवाद का सामना कर रहे थे तो अब उससे भी छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के पूरे होने से आपकी सराहना भी की जाएगी और वर्चस्व में वृद्धि होगी।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *