Ad image

बिहार में 4 सितंबर को NDA का बंद, पीएम मोदी की मां पर अपमान पर विरोध

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पटना-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 4 सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है। बंद सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रहेगा, जबकि रेल और आपात सेवाएं जारी रहेंगी। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (आर), हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने महागठबंधन पर पीएम मोदी की मां का अपमान करने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसे लोकतंत्र कलंकित करने वाला करार दिया। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन नेताओं में अहंकार है और उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कहा कि भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया। दरभंगा में कांग्रेस के मंच से अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। NDA नेताओं ने जनता से बंद में शामिल होने की अपील की है।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment