Ad image

माताजी आश्रम हाता में 12 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

माताजी आश्रम हाता में 12 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस

 

 

 

 पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष 12 जनवरी 2026 सोमवार को माताजी आश्रम हाता में वीर संन्यासी स्वामी विवेकानंद ज़ी की 163 वीं जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस विविध कार्यक्रमो के साथ धूमधाम से मनाई जायेगी । यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से आश्रम के संचालक सुनील कुमार दे ने दी।इस अवसर पर सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद ज़ी की बिशेष पूजा, 10 बजे विवेकानंद संगीत, 11 बजे स्वामी विवेकानंद की जीवनी और वाणी पर परिचर्चा, 12 बजे भोग, आरती, पुष्पाजलि, होम,दोपहर 12.30 बजे साहित्यकार सुनील कुमार दे द्वारा लिखित उनकी 35 वी पुस्तक, सबूज सकाल, का विमोचन तथा पूर्व आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ का पुरस्कार वितरण, दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण, अपराह्न 2 बजे विवेकानंद की जीवनी से सम्बंधित प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता, दोपहर 2.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 4 बजे हरिनाम संकीर्तन और हरिलूट होंगे।इस पावन अवसर पर माताजी आश्रम की ओर से सभी छात्र छात्राओ, युवा साथियो और भक्तजनों को आमंत्रित किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment