May 16, 2024
Jharkhand News24
जिला

विहंगम योग संत समाज ने निकाला बरही में स्वर्वेद यात्रा, सैकड़ो सत्संगी हुए शामिल

Advertisement

विहंगम योग संत समाज ने निकाला बरही में स्वर्वेद यात्रा, सैकड़ो सत्संगी हुए शामिल

संवाददाता : बरही

Advertisement

सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की स्वर्वेद यात्रा शुक्रवार को निकाली गयी। स्वर्वेद यात्रा हजारीबाग रोड शकुंतला पैलेस से निकलकर बरही के चारो मार्गो में घूमकर पुनः शकुंतला पैलेस पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां सभी सत्संगियों ने महाप्रसाद प्राप्त कर सभा कक्ष में ब्रह्मविद्या पर संत विद्वानों द्वारा चर्चा की गई। तदोपरांत विहंगम योग कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में राजसिंह चौहान व कृष्णा गुप्ता का अहम योगदान रहा। बताते चलें कि राजसिंह चौहान ब्रह्मविद्या विहंगम योग का उपदेश बनारस से लेकर आये है। शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों को स्वर्वेद में रचित जीवन जीने की कला तथा जन्म मरण से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करने के लिए स्वर्वेद का स्वाध्याय के लिए जागरूक किया गया। राजसिंह चौहान ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वर्वेद का पाठ नियमित रूप से सभी को करना चाहिए। जो पढ़ा नहीं सकते उन्हें अपने बाल बच्चों से पढवा कर स्वाध्याय करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को अध्यात्म से जुड़ने तथा मां बाप की सेवा करते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ने की सलाह दी। मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक इशो सिंह, संतोष कुमार संयोजक, पंकज मिश्रा सह संयोजक, बिनोद पाण्डेय कोषाध्यक्ष, रामकिशोर सिंह परामर्शक, डॉक्टर महेश प्रखंड प्रचारक, भोला महतो प्रभारी, गोबिंद प्रसाद प्रभारी, बिरबल प्रसाद मेहता, दिनेश्वर नाथ सिंह प्रखंड अस्विका यादव, केरेडारी प्रखंड प्रभारी अशोक पासवान, नकुलदेव राणा, बरही प्रखंड प्रभारी कृष्ण गुप्ता, महिला प्रमुख उषा देवी, माधुरी देवी, उपदेस्टा चंद्रमोहन मिश्रा, राज सिंह चौहान, कृष्ण कुमार गुप्ता सत्संग प्रभारी, हीरामन यादव, केसो पासवान, गोपाल सरण दुबे, भुनेश्वर राम, अनमोल राणा, राजदेव सिंह, रीता देवी, सकुंतला देवी, रविन्द्र सिंह, केदार नाथ महतो, महेन्द्र नारायण सिंह, बंशी यादव, मीनाक्षी देवी, चिंता पाण्डे, मनीष सिंह, कैलाश पति सिंह, देवधारी प्रजापति, माइकल सिंह, नागेश्वर केसरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related posts

हेमंत सरकार कर रही यूएपीए का दुरुपयोग, जेल जा रहे आदिवासी और दलित वृंदा करात ने लगाया बड़ा आरोप

hansraj

गयपहाड़ी गांव में मनसा देवी की पूजा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

hansraj

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा विधायक भानुप्रताप शाही और बिरंची नारायण पूरे सत्र से हुए निलंबित

jharkhandnews24

रामोत्सव से पूर्व हजारीबाग सदर विधायक ने सड़क पर लगाया झाड़ू, धोकर सजाने की तैयारी में जुटे

jharkhandnews24

जयंत सिन्हा द्वारा उपलब्ध 300 स्वच्छता किट का रुणुका साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच वितरण किया गया

hansraj

जामताड़ा जिले के उर्दू विद्यालयों की स्थिति जस की तस : रहमतुल्लाह रहमत

hansraj

Leave a Comment