May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

आजसू कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Advertisement

आजसू कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

Advertisement

बड़कागांव: प्रखंड के आजसू कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आजसू पार्टी के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय गुरु चट्टी बड़कागांव में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह तथा संचालन प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर तापस ने किया। अवसर पर झारखंड आंदोलन के सभी क्रांतिकारी वीर शहीदों को याद किया गया। केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने पार्टी की स्थापना दिवस पर विशेष प्रकाश डालें। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन 22 जून 1986 को शहीद निर्मल महतो के सोच पर आजसू पार्टी का गठन किया गया था। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो ने कहा कि आजसू की गठन आंदोलन के कोख से हुआ है और अलग झारखण्ड आंदोलन में आजसू पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज पूरे झारखण्ड में आजसू पार्टी स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहिद निर्मल महतो के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष चंदन सिंह, प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, ब्रजकिशोर जयसवाल, कमलेश कसेरा, विकास कुमार, दुर्योधन कुमार, मिश्री महतो, राजेश कुमार, ललन सिन्हा, कामेश्वर महतो, हरिनंदन प्रसाद और राहुल कुमार के अलावा दर्जनों आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

रामनवमी के मौके पर ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा 

hansraj

अग्निपथ पर मचे बवाल के बीच रांची की 12 ट्रेन रद्द

hansraj

सिग्मा सक्सेस प्वाइंट के विद्यार्थी शत-प्रतिशत पास

hansraj

फर्जी सिम कार्ड के साथ 13 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, ठगी के पैसे से खरीदी गई SUV जब्त, सिमकार्ड बेचने वाला भी बना अभियुक्त

jharkhandnews24

16 वी राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता मैं गुमला के खिलाड़ियों ने कई मेडल जीते

hansraj

बब्लू कुशवाहा, सुनील कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने हाथ का साथ छोड़ JBKSS मे हुए शामिल

jharkhandnews24

Leave a Comment