Ad image

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं पवन कुमार सिंह

हंसराज चौरसिया
1 Min Read
पवन कुमार सिंह
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क-

झारखण्ड के पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के जपला निवासी पवन कुमार सिंह इन दिनों सड़क सुरक्षा को लेकर जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे लोगों को यातायात नियमों के महत्व से अवगत करा रहे हैं और सुरक्षित यात्रा को जीवन की प्राथमिकता बनाने का संदेश दे रहे हैं।

 

पवन कुमार सिंह का मानना है कि अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। इसलिए वे गांव-गांव जाकर लोगों को मोटिवेट कर रहे हैं कि हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का आधार है।

 

स्थानीय लोग बताते हैं कि उनके प्रेरणादायक संवाद और उदाहरणों से कई लोग अब सड़क पर सावधानी बरतने लगे हैं। युवाओं को वे विशेष रूप से समझाते हैं कि गति पर नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे सरल उपाय है।

उनके इस प्रयास से पवन कुमार सिंह को इलाके में सकारात्मक सराहना मिल रही है। वे कहते हैं सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि हम सचेत रहें, तो अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *